– जिले में कुल 2144 व अनुमोदित मतदेय स्थलों की संख्या हुई 2364
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग के पूर्व अनुमोदन से संसदीय व विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 238 जहानाबाद, 239 बिंदकी, 240 फतेहपुर, 241 अयाह शाह, 242 हुसैनगंज एवं 243 खागा (अ०जा०) के लिए संलग्न सूची में विनिर्दिष्ट मतदान केन्द्रों या प्रत्येक के सामने उल्लिखित मतदाताओं के समूहों के लिए उपबंध करते हैं। अर्हता तिथि 01 जनवरी के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-मतदेय स्थलों के संभाजन संबंधित प्रस्ताव आयोग द्वारा अनुमोदित कर दिया गया है।
जिसके तहत 238 जहानाबाद में पूर्व मतदेय स्थलों की संख्या 358, आयोग द्वारा अनुमोदित मतदेय स्थलों को संख्या 395 है। 239 बिन्दकी में पूर्व मतदेय स्थलों की संख्या 346 व आयोग द्वारा अनुमोदित मतदेय स्थलों की संख्या 383 है। 240 फतेहपुर विधानसभा में पूर्व मतदेय स्थलों की संख्या 383 व आयोग द्वारा अनुमोदित मतदेय स्थलों को संख्या 421 है। इसी तरह 241 अयाह शाह विधानसभा में पूर्व मतदेय स्थलों की संख्या 306, आयोग द्वारा अनुमोदित मतदेय स्थलों को संख्या 327 है। 242 हुसेनगंज में पूर्व मतदेय स्थलों की संख्या 354 व आयोग द्वारा अनुमोदित मतदेय स्थलों को संख्या 400 है। वहीं 243 खागा में पूर्व मतदेय स्थलों की संख्या 397 व आयोग द्वारा अनुमोदित मतदेय स्थलों को संख्या 438 है। कुल मतदेय स्थलों की संख्या 2144 एवं आयोग द्वारा अनुमोदित मतदेय स्थलों की संख्या 2364 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now