गणेश शंकर विद्यार्थी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में मंचाशीन अध्यक्ष अजय सिंह भदौरिया।
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जिला पत्रकार एसोसिएशन संघ के पत्रकार साथियों ने अमर शहीद, स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार पुरोधा पण्डित गणेश शंकर विद्यार्थी जी की 95वीं पुण्यतिथि जनपद के बिन्दकी तहसील के बकेवर कस्बे में एक गेस्ट हाउस में मनाई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रियंका अग्रवाल उप जिलाधिकारी बिन्दकी व अजय सिंह भदौरिया अध्यक्ष जिला पत्रकार एसोसिएशन संघ फतेहपुर ने दीप प्रज्वलन कर विद्यार्थी जी की फोटो में माल्यार्पण कर किया। संगोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार कामता तिवारी ने किया और जिला कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विमलेश त्रिवेदी ने संचालक की भूमिका निभाते हुए कार्यक्रम को रोचक बनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रियंका अग्रवाल उप जिला अधिकारी बिंदकी ने विद्यार्थी जी की जीवनी पर प्रकाश डाला तथा कहा कि बुराई को दूर करने और समाज में सृजनात्मक भावना बढ़ाने में पत्रकारिता अहम हिस्सा है।अन्य वक्ताओं रवीन्द्र त्रिपाठी, अरुण द्विवेदी आदि सभी पत्रकार साथियों को निष्पक्ष पत्रकारिता करने के गुण सिखाई गए। कार्यक्रम में करीब एक सैकड़ा पत्रकार साथियों के साथ समाजसेवियों, डॉक्टर, शिक्षकों ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया जिसमें समाज में अच्छे कार्य कर रहे लोगों व पत्रकार साथियों को सम्मानित किया गया। अंत में जलपान कर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के सदर, खागा, बिन्दकी तहसील के पत्रकार साथियों के साथ साथ अन्य पत्रकार साथियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा अपने अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजय सिंह भदौरिया अध्यक्ष, वसीम अख्तर संरक्षक, विमलेश त्रिवेदी वरिष्ठ उपाध्यक्ष , रईस उद्दीन उपाध्यक्ष, अवनीश सिंह चैहान मंत्री, धीरेन्द्र वाजपेई खागा तहसील अध्यक्ष, निरंजन सिंह खागा तहसील महामंत्री, शैलेष सिंह सदर तहसील अध्यक्ष, आशीष सिंह सदर तहसील महामंत्री, नरसिंह संयुक्त मंत्री, शैलेन्द्र बिंदकी तहसील अध्यक्ष, राजेन्द्र सोनी महामंत्री बिन्दकी तहसील, ललित मिश्रा संरक्षक बिन्दकी तहसील सहित तमाम पत्रकार साथी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now