नगर भ्रमण करती शिव बारात।
– एसडीएम व नगर पालिका अध्यक्ष ने पूजा-अर्चना व आरती उतारकर किया शुभारंभ
CITY NEWS FATEHPUR
बिंदकी, फतेहपुर(CNF)। कस्बे के मोहल्ला ललौली रोड स्टेट बैंक के पास स्थित आध्यात्मिक केंद्र प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय ने 90 वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती के पावन पर्व पर भव्य कलश यात्रा, शोभा यात्रा, शिव बारात के धार्मिक अनुष्ठान का भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ।
भव्य कलश यात्रा, शोभा यात्रा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय से प्रारंभ हुई। उप जिलाधिकारी बिन्दकी व नगर पालिका अध्यक्षा बिन्दकी ने विधि विधान पूर्वक पूजा-अर्चना, आरती उतारकर शुभारम्भ किया। यात्रा कस्बा बिन्दकी स्थित प्रमुख चैराहों, मार्गाे, स्थानों में भ्रमण को प्रस्थान करते हुए समापन पुनः शुभारम्भ स्थान पर पहुंचकर प्रसाद वितरण कर हुआ। सम्पूर्ण भव्य कलश यात्रा, शोभा यात्रा, शिव बारात के दौरान जगह-जगह समाजसेवियों ने फूलों की वर्षा, स्टाल लगाकर प्रसाद व स्वल्पाहार का वितरण कर स्वागत किया। भव्य कलश यात्रा, शोभा यात्रा, शिव बारात के माध्यम से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्व विद्यालय की बहनों ब्रम्हकुमारियों व भाइयों ब्रम्हकुमारों ने परमपिता शिव परमात्मा के अवतरण का संदेश देते हुए आध्यात्मिक ईश्वरीय ज्ञान का संदेश दिया। साथ ही साथ काम क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार जैसे पांच विकारों को त्याग करते हुए देवी-देवताओं तथा महापुरुषों के गुणों को धारण कर मनुष्य को लक्ष्मी नारायण बनने का जन जागरण का संदेश देते हुए श्रेष्ठ मानव बनने का आध्यात्मिक ज्ञान दिया। सम्पूर्ण यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस के अधिकारी व जवान व ब्रम्हकुमारी बहन सीता, दिव्या, प्रियंका, राम विशाल, अरुणा, वन्दना, नीता, शार्विल, सात्विक शुक्ला, वरुण, नारायण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now