CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। सदर कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज चूना वाली गली में संदिग्ध परिस्थितियों में 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका के भाई ने पति व भांजे पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार चूना वाली गली निवासी अनूप सिंह की पत्नी रेनू देवी की 30/31 दिसंबर की रात संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। सूचना पाकर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के भाई अरविन्द कुमार निवासी आबूनगर ने बताया कि बहनोई उसकी बहन को शराब पीने के बाद जमकर मारता-पीटता था। बीच-बीच में वह बहन को करंट भी देता था। मंगलवार की रात बहनोई ने अपने भांजे दीपक के साथ मिलकर उसकी बहन को मारापीटा। बाद में गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण ज्ञात हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now