मृतका की फाइल फोटो।
– चार वर्ष पहले मृतका की हुई थी शादी
CITY NEWS FATEHPUR
बिंदकी, फतेहपुर(CNF)। महिला की हत्या का आरोप लगाते हुए मृतका के भाई ने पति ससुर देवर सहित कुल आठ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
बिंदकी कस्बे के निकट फरीदपुर गांव की महिला ज्योति देवी 22 वर्ष पत्नी विनय कुमार की हत्या का आरोप मृतका के भाई अनिल कुमार निवासी ग्राम दंदवा महमूदपुर थाना कल्यापुर ने लगाया। भाई अनिल कुमार की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार की सुबह मृतका के पति विनय कुमार, ससुर छेद्दी, चचिया ससुर सुल्तान, मलखान, नंदोई शत्रुघ्न, संतोष, देवर नितेश एवं एक अज्ञात कुल आठ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। बताते चलें कि मृतका ज्योति देवी की शादी चार वर्ष पहले वर्ष 2022 में हुई थी। मृतका की एक डेढ़ वर्ष की पुत्री सौम्या देवी है। पुलिस में दर्ज कराए मुकदमे में मृतका के भाई अनिल कुमार ने कहा कि रविवार की देर शाम को उनको जानकारी मिली कि उनकी बहन ज्योति देवी की मौत हो गई है। जब वह लोग फरीदपुर गांव पहुंचे तो देखा कि उनकी बहन मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। गले में रस्सी का निशान था। अनिल का आरोप है कि बहन ज्योति देवी के ससुराल के लोगों ने दहेज के खातिर उसकी बहन को फांसी के फंदे में लटकार कर मार डाला। इस मामले में पुलिस ने रविवार व सोमवार की मध्य रात को मृतका ज्योति देवी के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now