बैठक को संबोधित करतीं महिला थाना प्रभारी।
– पूर्व सैनिक उत्थान समिति महिला शाखा की हुई बैठक
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति महिला शाखा की बैठक साधना सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि के तौर पर महिला थाना प्रभारी संगीता सिंह ने भाग लेते हुए सभी महिलाओं को उनके अधिकार तथा किसी भी प्रकार के उत्पीड़न से बचने के लिए जागरूक किया।
महिला थाना प्रभारी ने बताया कि घरेलू हिंसा सिर्फ वह नहीं होती है कि महिला के साथ मारपीट की जाए बल्कि वह भी होती है कि यदि मानसिक पीड़ा ही दी जाए। उन्होंने अपना मोबाइल नंबर सभी को दिया। बताया कि वह जनपद की पुलिस आपके साथ सदैव हर मुसीबत में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। इस अवसर पर महिला अध्यक्ष जागृति तिवारी ने कहा की एक लड़की सोनी जिसकी शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी वह ससुराल द्वारा प्रताड़ित की जा रही है। उसका पति विगत डेढ़ वर्ष से विदा नहीं करा रहा है। एक महिला ने बताया कि उसके पति सेवा से सूबेदार के पद से सेवानिवृत्ति है परंतु उसको खर्चा तथा ध्यान नहीं दे रहे हैं। महिला अध्यक्ष जागृति तिवारी ने ऐसी कई समस्याएं संगीता सिंह के सामने रखी और उन्होंने कहा कि आप शीघ्र प्रार्थना पत्र दें जिन पर वरीयता से कार्रवाई की जाएगी। संगठन की सभी महिलाओं ने शपथ ली कि वह एकजुट होकर यदि कोई महिला पीड़ित होती है या किसी लड़की के साथ छेड़खानी की जाती है तो संगठन उसे पर कठोर कार्रवाई करवाएगा। इसके साथ माता-पिता यदि बूढ़े हो जाते हैं और उनके बच्चे ध्यान नहीं देते हैं तो इसको भी गंभीरता से लिया जाएगा। इस अवसर पर लवली, सुनीता पाल, सुमन सिंह मौर्य, सुनीता यादव, मधुलता सिंह, अर्चना गुप्ता, अरुण मिश्रा, विमला देवी, अंजू देवी आदि उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now