CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। सदर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कालोनी में गुरूवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में 20 वर्षीय नवविवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने पति व ससुर को हिरासत में ले लिया है। वहीं खखरेरू थाना क्षेत्र के ग्राम उमरा में मां की डांट से क्षुब्ध 14 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार कांशीराम कालोनी निवासी राजकिशोर उर्फ छोटू की पत्नी राधा सोनी ने गुरूवार की देर शाम घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर फांसी पर लटकी युवती का शव बरामद कर विच्छेदन गृह भेज दिया। पुलिस ने पति व ससुर रमेश कुमार सोनी को हिरासत में ले लिया है। इसी तरह खखरेरू थाने के उमरा गांव निवासी अमृतलाल की पुत्री काजल कक्षा सात की छात्रा है और डीपीएस इंटर कालेज उमरा में पढ़ती थी। बताते हैं कि गुरूवार की शाम लगभग साढ़े तीन बजे मां ने किसी बात को लेकर डांट-डपट दिया। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now