filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 36;

वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते समाज के लोग।
– उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर की चर्चा
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। वीरांगना अवंतीबाई के बलिदान दिवस पर समाज के लोगों ने प्रतिमा स्थल पहुंचकर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये तत्पश्चात एक गोष्ठी का आयोजन करके उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
शुक्रवार को वीरांगना अवंतीबाई के 168 वें बलिदान दिवस पर अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के बैनर तले पदाधिकारी वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा स्थल पहुंचे। जहां उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तत्पश्चात गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें लोधी समाज के लोगों ने अमर शहीद वीरांगना अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस पर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया और देश को हमेशा एकता एवं अखंडता की माला में पिरोने का काम करते रहने की बात कही। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राम लोधी, उदय लोधी, सदर विधायक चन्द्र प्रकाश लोधी, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका राजकुमारी लोधी, अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख अक्षय लोधी, प्रभा सिंह लोधी, फूल सिंह लोधी, राजू लोधी, सूर्यपाल लोधी, बालराज लोधी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now