filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 37;

वृद्धाश्रम में जिला उपाध्यक्ष का जन्मदिन मनाते व्यापार मंडल के पदाधिकारी।
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। उत्तम उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के जिला उपाध्यक्ष अनिल महाजन का जन्मदिवस जिलाध्यक्ष मनोज साहू के नेतृत्व में भिटौरा स्थित वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धों व निराश्रितों को माल्यार्पण, भोजन करा कर आशीर्वाद प्राप्त करते हुए मनाया गया।
प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी की उपस्थित में वृद्धाश्रम के वृद्धजनों के मध्य केक काटकर जन्मदिवस की बधाईयां दी गई। प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी ने मंगलकामना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयोजन समाज में लोगों को वृद्धजनों की सेवा हेतु प्रेरित करते है। जिलाध्यक्ष मनोज साहू ने आशीर्वचन स्वरूप कहा कि मानव सेवा ही परम सेवा है। जिला उपाध्यक्ष अनिल महाजन ने कहा कि जन्मदिवस पर लोगों के असीम स्नेह और प्यार से अभिभूत हैं। वृद्धजनों की सेवा का अवसर एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त कर मेरा जीवन धन्य हो गया। इस मौके पर श्रवण दीक्षित, प्रेमदत्त उमराव, संदीप श्रीवास्तव, प्रशांत सिंह चैहान, जय किशन, संजय गुप्ता, सलामत अली, कैस खान, सोनू शुक्ला, सर्वेश गुप्ता, संतोष गुप्ता, अशोक कुमार, अमित श्रीवास्तव, वृद्धाश्रम से व्यवस्थापिका नीतू वर्मा, अशोक यादव, प्रदीप, कल्पना, अनामिका, सविता, रामपति, आशीष, राजकरण, मुन्नालाल भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now