. घटना से गांव में मचा हड़कंपए परिजन रो.रोकर बेहाल
. पुलिस ने आग बुझाकर शवों को निकाला बाहर
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। ललौली थाना क्षेत्र के बेनू गांव में बिजली के शॉट सर्किट के चलते बड़ा हादसा हो गया। शॉर्ट सर्किट के चलते घर में आग लग गई और घर के अंदर सो रहे पति.पत्नी की जल कर मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार बेनू गांव निवासी रामबाबू ;45द्ध व उनकी पत्नी तारावती ;42द्ध रविवार की रात दरवाजा बंद कर घर के रोजाना की तरह सो गए। मध्य रात्रि के करीब बिजली की शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गईए जिसकी लपटों घिरे दंपति की जल कर मौत हो गई। इस बीच करीब तीन बजे एक पड़ोसी की नींद खुली तो आग देख उसने शोर मचा कर मोहल्ले के लोगों को जगायाए लेकिन आग का तांडव देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गईए तब जाकर आग में काबू पाया जा सका। प्रभारी निरीक्षक ललौली शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि सोमवार की भोर में करीब चार बजे ग्रामीणों से घटना की जानकारी मिली। घटना की सूचना पर वह स्वयं पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और दरवाजा तोड़कर किसी तरह घर के अंदर पहुंचे। जहां पति.पत्नी दोनों जल कर दम तोड़ चुके थे। उन्होंने बताया कि किसी तरह शवों को बाहर निकाला गया और विधिक कार्रवाई करते उन्हें पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता सकेगा। घटना से गांव में हड़कंप मचा रहा। परिजनों का रो.रोकर बुरा हाल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now