CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। राधानगर थाना क्षेत्र के सैदाबाद गांव में संदिग्ध अवस्था में बीएससी के छात्र ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर लिया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सैदाबाद गांव निवासी अशोक कुमार का 18 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार बीएससी का प्रथम वर्ष छात्र था। उसने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों ने जब सुनील कुमार को फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा तो घर में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर हाल बेहाल होता रहा। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now