CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। ससुरालियों की प्रताड़ना और दहेज उत्पीड़न से परेशान होकर विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दिया। मायके पक्ष ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों पर बेटी की हत्या कर देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के सिधाव गांव निवासी अमन कुमार गुप्ता की पत्नी रोशनी गुप्ता 23 वर्ष ने सोमवार शाम ससुरालियों की दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दिया। विवाहिता की शादी 28 नवंबर 2024 को हुई थी। मृतका का मायका महाराष्ट्र प्रांत के नागपुर जनपद के थाना कपिलनगर कस्बे में हैं। घटना की सूचना मिलने पर पिता नरेंद्र कुमार गुप्ता, मां माया देवी गुप्ता का रो-रोकर हाल बेहाल है। मृतका अपने तीन भाइयों आकाश गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, और मनोज गुप्ता के बीच इकलौती बहन थी। मृतका के भाई आकाश गुप्ता ने ससुरालियों पति अमन कुमार गुप्ता, जेठ अनिल कुमार गुप्ता, जेठानी रेखा गुप्ता पर दहेज में सोने की चैन और बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर अकसर उसकी बहन रोशनी गुप्ता से मारपीट कर प्रताड़ित करते थे और सोमवार को सभी ने उसकी बहन की पिटाई कर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now