– पीड़िता ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। खागा कस्बा के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने ससुरालीजनों पर अतिरिक्त दहेज के साथ ही मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़िता ने डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी चैदह फरवरी 2020 को हिंदू रीति रिवाज के अनुसार प्रांजुल उर्फ सनी सिंह पुत्र स्व0 रामलखन सिंह निवासी मोहल्ला गढ़ी कस्बा व थाना खागा के साथ हुई थी। माता-पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार सोना-चांदी, नगदी व कार भी दी थी। शादी के बाद ससुरालीजन मेरे पिता से दहेज अतिरिक्त दहेज का दबाव बनाने लगे। मना करने पर शारीरिक व मानसिक प्रताड़ित करने लगे। सामाजिक मर्यादावश घर के अंदर दी जा रही यातनाओं को लगातार बर्दाश्त कर रही है। इसी दौरान उसने एक पुत्री को जन्म दिया। अस्पताल का सारा खर्च उसके पिता ने वहन किया। उसने आरोप लगाया कि उसका पति रंगीन मिजाज है। वह अपने मित्र को घर पर बुलाने लगा। इतना ही नहीं उसके साथ हम बिस्तर होने का दबाव बनाने लगा। पति के मित्र ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। पंद्रह सितंबर को उसके साथ मारपीट कर घर से भगा दिया। पीड़िता ने डीएम से मांग किया कि ससुरालीजनों के साथ-साथ पति के मित्र के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now