– हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार
– टक्कर मारने के बाद सौ मीटर तक घिसटा छात्र
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बीसापुर नहर पुल के समीप साइकिल से स्कूल जा रहे कक्षा आठ के एक छात्र को स्कूली बस ने टक्कर मार दी। जिससे वह नीचे गिरकर बस में फंस गया और लगभग सौ मीटर तक घिसटता हुआ चला गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस को लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर फरार बस चालक की तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के करगदेमऊ गांव निवासी शिवकुमार का 17 वर्षीय पुत्र विनय कुमार साइकिल से अपने स्कूल जा रहा था। विनय जैसे ही बीसापुर नहर पुल के पास पहुंचा तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार स्कूली बस ने उसकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से विनय सड़क पर गिर गया और बस के नीचे फंस गया। बस चालक ने वाहन को नहीं रोका और छात्र को करीब सौ मीटर तक घसीटता रहा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगांे का जमावड़ा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर दुर्घटना की जानकारी जब परिजनों को हुई तो उनके बीच कोहराम मच गया। माता-पिता समेत परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। हुसैनगंज थाना पुलिस फरार बस चालक की तलाश में जुटी है।
