डीएम को ज्ञापन देने के लिए खड़े अपना दल एस के पदाधिकारी व ग्रामीण।

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। अपना दल एस के बैनर तले ग्राम सभा उमेदपुर के ग्राम दिवानीपुर के ग्रामीणों ने गांव के बाहर आरसी सेंटर बनवाने की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। महिला संघ की जिलाध्यक्ष कान्ती कुशवाहा की अगुवई में पहुंचे ग्रामीणों ने डीएम को दिए गए ज्ञापन में बताया कि ग्राम सभा के उमेदपुर के ग्राम दिवानीपुर में गांव किनारे लगभग पचास मीटर की दूरी पर प्रधान व ठेकेदार की ओर से आरसी सेंटर का निर्माण करवाया जा रहा है। जिसमें पूरे गांव की जनता ने रोक लगा रखी है। ग्रामीणों का तर्क है कि गांव किनारे आरसी सेंटर नहीं बनेगा। मांग किया कि आरसी सेंटर का निर्माण गांव के बाहर करवाया जाए। इस मौके पर देशराज सिंहए कुलदीपए प्रेमचन्द्र सविताए गुलाबकलीए रामशरनए रामपालए ममता देवीए राधेश्यामए रमेश चन्द्रए राकेशए शिवराजए विनोद कुमारए रिशू कुमारए कलावतीए दुर्गा देवीए गुड़ियाए शांतिए सोनूए राजूए जय प्रकाशए कौशिल्याए आदित्यए फूलकुमारीए सुनीताए ममता देवी भी मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now