
खागा, फतेहपुर(CNF)। नगर के किशुनपुर रोड स्थित बैंक आफ बड़ौदा में लगी पासबुक प्रिटिंग मशीन कई महीनों से खराब पड़ी है। जिससे खाता धारकों की पासबुक प्रिंट नहीं हो पाती है। उपभोक्ताओं को पासबुक प्रिंट कराने के लिए ग्राहक सेवा केंद्रों पर भटकना पड़ता है। बैंक पहुंचे खाताधारक नास्त्रोदमस त्रिपाठी, अशोक, प्रवीण पांडेय, कोमल तिवारी, मंजू, सुरेंद्र आदि ने बताया कि महीनों से वह बैंक के चक्कर लगा रहे हैं। प्रिटिंग मशीन खराब होने के चलते खाता धारकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मशीन खराबी के चलते पुराने लेनदेन की जानकारी नहीं हो पा रही है। अंदर काउंटर में जाओ तो जमा निकासी की लाइन लगी रहती है। शाखा प्रबंधक खैमेश सहगल ने बताया कि नई मशीन के लिए प्रस्ताव भेजा गया है, जल्द ही दूसरी मशीन लगवाई जाएगी।
