भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव ने कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को तेलंगाना की जनता को धोखा देने के लिए “कई बार फांसी दी जानी चाहिए”। पार्टी के एक बयान के अनुसार, यह बयान मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी की पिछली टिप्पणियों के जवाब में आया है, जिसमें उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की कड़ी आलोचना की थी और नदी जल बंटवारे में तेलंगाना के हितों को कथित तौर पर नुकसान पहुंचाने और सिंचाई परियोजनाओं के माध्यम से अवैध रूप से धन कमाने के लिए उन्हें मृत्युदंड देने की मांग की थी।

मुख्यमंत्री की टिप्पणियों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए केटीआर ने कहा कि अगर टूटे वादों को भी ध्यान में रखा जाएतो यह हिसाब लगाना मुश्किल है कि कांग्रेस नेताओं को कितनी बार फांसी दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा अशोक नगर अड्डा में दो लाख नौकरियों का वादा पूरा न करनेवारंगल में कृषि ऋण माफी योजना लागू न करने और कामारेड्डी में बीसी समुदाय के लिए 42% आरक्षण के वादे से मुकरने के लिए कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ जनता को अपना फैसला सुनाना चाहिए। उन्होंने आलोचना करते हुए कहा कि 420 वादों को तोड़ने के लिए कांग्रेस जनता द्वारा 420 बार दंडित किए जाने की पात्र है।

पार्टी के बयान के अनुसार, केटीआर ने कहा कि रेवंत रेड्डी को केवल गाली देना आता है, जबकि बीआरएस जरूरत पड़ने पर तीन-चार भाषाओं में जवाब देने की क्षमता रखती है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति आईआईटी और IIIT के बीच या बाचावत ट्रिब्यूनल और बृजेश कुमार ट्रिब्यूनल के बीच अंतर नहीं जानता, उसके लिए तेलंगाना के भविष्य के बारे में बात करना हास्यास्पद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now