विमानन नियामक डीजीसीए ने शुक्रवार को कहा कि घरेलू विमानन कंपनी, इंडिगो ने तीन से पांच दिसंबर के बीच उड़ान रद्द होने से प्रभावित सभी यात्रियों के पैसे वापस कर दिए हैं।

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कहा, ‘‘डीजीसीए तीन से पांच दिसंबर के बीच परिचालन रुकावटों से प्रभावित यात्रियों को वापस की जाने वाली राशि और मुआवजे के संबंध में घरेलू विमानन कंपनी इंडिगो के साथ लगातार बातचीत कर रहा है।’’

नियामक ने एक बयान में कहा, ‘‘इंडिगो ने बताया कि तीन दिसंबर से पांच दिसंबर के दौरान इंडिगो उड़ानों के रद्द होने के प्रभावित यात्रियों को पैसे वापस का काम पूरा हो गया…।’’

इसके अलावा, एयरलाइन ने प्रभावित यात्रियों की मदद के लिए एक और कदम उठाया है। इसके तहत इंडिगो 12 महीने की मान्य अवधि के साथ 5,000 रुपये के दो यात्रा वाउचर दे रही है।

डीजीसीए के नियमों के मुताबिक, यात्रियों को उन ‘सुविधाओं’ के लिए मुआवज मिलना चाहिए जो एयरलाइंस द्वारा ‘बोर्डिंग से मना करने, उड़ान रद्द करने और उड़ान में देरी’ के कारण यात्रियों को दी जाती हैं।

इस बीच, ‘‘दो से नौ दिसंबर के बीच एयरलाइन द्वारा अचानक रद्द की गई सैकड़ों उड़ानों’ के लिए रिफंड न मिलने की यात्रियों की शिकायतें सोशल मीडिया पर आ रही हैं।

केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री के राममोहन नायडू ने नौ दिसंबर को संसद को बताया था कि ‘इंडिगो को तुरंत ‘रिफंड’ जारी करने का आदेश दिया गया था और 750 करोड़ रुपये से ज्यादा पहले ही यात्रियों तक पहुंच चुके हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now