दिल्ली पुलिस ने साई-हॉक नामक 48 घंटे के अभियान में विभिन्न साइबर अपराध मॉड्यूल से जुड़े 800 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया है या उन्हें कानूनी नियंत्रण के तहत रखा है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस) रजनीश गुप्ता ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बताया कि शुक्रवार की सुबह नौ बजे तक 48 घंटे के अभियान में पुलिस ने कुल 877 लोगों को गिरफ्तार किया या उन्हें कानूनी नियंत्रण में रखा है, जबकि साइबर अपराधों के सिलसिले में 509 व्यक्तियों को नोटिस भेजे गए हैं।

नौकरी, निवेश, और वर्क-फ्रॉम-होम जैसे धोखाधड़ी के मामलों का भंडाफोड़ किया गया है, जबकि लोगों को ठगने में शामिल कई कॉल सेंटर पर भी छापा मारा गया है। और विवरण की प्रतीक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now