शिकायती पत्र देता पीड़ित
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर (CNF)। ज्वालागंज बस स्टॉप के पास अरबपुर बांदा सागर रोड के रहने वाले राजेश गुप्ता पुत्र स्वर्गीय अशोक कुमार गुप्ता ने जिलाधिकारी के नाम दिए गए शिकायती पत्र में कहा की उनके बाबा का मकान जो वर्तमान में उनके पिता स्वर्गीय अशोक कुमार गुप्ता के नाम नगर पालिका फतेहपुर में दर्ज है। 16 मार्च 2024 को थरियांव थाना के ग्राम काण्डरपुर के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने अनेक साथियों से मिलकर उनके मकान को तोड़ने की कोशिश की जिसे पुलिस ने रुकवा दिया। 22 मार्च 2024 को पुनः लेबर लगाकर तुड़वा दिया। 18 अक्टूबर 2025 को इन्हीं लोगों द्वारा पुनः जेसीबी द्वारा तोड़फोड़ की गई और शेष दुकान जिसमें शटर भी था तोड़ दिया गया और बची दीवारें गिरा दी गई 19 अक्टूबर को मकान की जगह पर गिट्टी और मोरम डाल दी गई। 19 नवंबर को जेसीबी द्वारा गड्ढे कर दिए गए हैं। प्रार्थी ने शिकायत कर 112 की सहायता प्राप्त की पुलिस वाले आए और उनसे बात कर काम रुकवाया और जो लोग तुड़वा रहे थे उन्हें और मुझे चौकी ले गए तो वहां चौकी इंचार्ज ने कहा कि उनके पास जो आईजीआरएस की शिकायत की थी उसको देखकर कहा कि मैं मकान निर्माण करने से नहीं रोक सकता। इस दौरान पीड़ित व्यक्ति ने जांच करवाकर दबंग लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया और कहा कि लोगों को ऐसी सजा दी जाए ताकि फिर भविष्य में किसी और व्यक्ति का मकान बेवजह यह लोग ना तुड़वा सके।
