CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। थरियांव थाना क्षेत्र के ग्राम एकारी के समीप रेलवे ट्रैक से ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने दो दिन पूर्व 50 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद कर विच्छेदन गृह भेजा था। जहां वीडियो वायरल होने पर मृतका की पुत्री राखी देवी ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की शिनाख्त अपनी मां ओमवती पत्नी मूलचन्द्र गुप्ता निवासी अंदौली पुलिया के रूप में करते हुए बताया कि उसकी मां का आठ वर्षों से मानसिक संतुलन ठीक नहीं था और एक मार्च को सुबह दस बजे वह घर से निकल गई थीं। काफी ढूढ़ने पर कोई सुराग न लगा। गुरूवार को वीडियो वायरल होने पर उसने शव की शिनाख्त की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now