– साथी बाल-बाल बचा, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। खखरेरू थाना क्षेत्र के ग्राम हरदासपुर के समीप रविवार की शाम अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर खंती में पलट जाने से 40 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई वहीं दूसरा बाल-बाल बच गया।
जानकारी के अनुसार किशनपुर थाना क्षेत्र के रारी गांव निवासी बाबूलाल का पुत्र कमलेश गांव के ही दिनेश के साथ भूसा लादकर खखरेरू हरदासपुर गांव आया था। वापस लौटते समय जैसे ही ये लोग भदबा भट्ठा के पास पहुंचे तभी अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर खंती में पलट गया। जिससे कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक दिनेश बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के पुत्र शिवा ने हादसे को हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now