– सहायिका भर्ती के आवेदन तिथि न बढ़ने से सीएम पोर्टल में शिकायत
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जनपद में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर हो रही भर्ती के आवेदन की निर्धारित तिथि में सर्वर गड़बड़ होने के कारण लोगों के आवेदन रह गए थे जिसकी शिकायत व मांग के बाद शासन ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के आवेदन की अंतिम तिथि 21 फरवरी तक बढ़ा दी है परंतु सहायिका पद के आवेदन की अंतिम तिथि नहीं बढ़ाई है जिससे सहायिका आवेदकों में नाराजगी व्यक्त है। लोगों ने सहायिका आवेदकों पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल में शिकायत दर्ज कर बताया आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के महज 25 पद जनपद में खाली है जिसके आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है जबकि सहायिका के कुल 598 पद हैं। बावजूद आवेदन की तिथि नहीं बढ़ाई गई हैं। जबकि कई लोग सर्वर की खराबी के चलते सहायिका पद हेतु आवेदन करने से वंचित रह गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now