एसपी अभिमन्यु मांगलिक।
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के कुशल निर्देशन में जनपद ने मार्च माह में प्रदेश स्तर पर आईजीआरएस रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मार्च 2026 में आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण में जिले ने पूरे उत्तर प्रदेश में टॉप रैंक हासिल किया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने आईजीआरएस शिकायतों की प्रतिदिन समीक्षा कर तत्काल निस्तारण सुनिश्चित किया, जिसके परिणामस्वरूप जनपद के सभी 21 थानों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि जनपद पुलिस द्वारा आईजीआरएस शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित कर जनता की समस्याओं का समाधान करने में हमने निरंतर प्रयास किया है। यह उपलब्धि पूरे जिले की पुलिस टीम की सामूहिक मेहनत और प्रतिबद्धता का परिणाम है। हम भविष्य में भी शिकायतकर्ताओं को बेहतर सेवाएं प्रदान करते रहेंगे। यह उपलब्धि जनपद फतेहपुर पुलिस की जनसेवा और प्रोएक्टिव अप्रोच को दर्शाती है।
