CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। कल्यानपुर थाने के मुरादीपुर के समीप एनएच 2 में रविवार की सुबह सड़क हादसे में चचेरे भाई बहन की मौत के बाद घायल मामा ने सदर अस्पताल में सोमवार की सुबह दम तोड़ दिया।
बताते चलें कि राधानगर थाना क्षेत्र के विनोबा नगर निवासी स्व0 मन्ना का 65 वर्षीय पुत्र सुरेश अपने चचेरा भांजा राजकिशोर व भांजी कल्लो के साथ रायबरेली जनपद के बछरांवा से वापस आ रहे थे। तभी मुरादीपुर के पास चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया था। जिसमें भाई बहन की मौत हो गयी थी। जबकि मामा गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now