सिटी न्यूज़ फतेहपुर
फतेहपुर(CNF)। शहर क्षेत्र के ज्वालागंज बस स्टाप के समीप शनिवार की सुबह अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलट जाने से उसके नीचे दबकर 24 वर्षीय युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार गाजीपुर कस्बा निवासी स्व0 कलीम का पुत्र आसिफ गांव के ही साथी के साथ उसके ई-रिक्शे में बैठकर शहर इलाज कराने आया था। जैसे ही वह ज्वालागंज बस स्टाप के समीप पहुंचा तभी अचानक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके नीचे आसिफ दब गया। आस-पास के लोगों ने दौड़कर ई-रिक्शा उठाया जब तक देर हो चुकी थी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now