बीएसए को मांग पत्र देते एआरपी।
. लंबित देयकों के निस्तारण की उठाई मांग
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जनपद के एकेडमिक रिसोर्स पर्सन ;एआरपीद्ध एसोसिएशन के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने जिले के शिक्षा जगत के शीर्ष अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात का मुख्य उद्देश्य आगामी होली पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित करना और संवर्ग की लंबित समस्याओं एवं देयकों के त्वरित निस्तारण हेतु ध्यानाकर्षण करना था।
प्रतिनिधिमंडल ने सर्वप्रथम जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से भेंट कर उन्हें होली की बधाई दी। तत्पश्चात डीसी प्रशिक्षण अशोक त्रिपाठी से मिलकर संगठन की ओर से शुभकामनाओं के साथ एक मांग पत्र सौंपा। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से एआरपी संवर्ग के अवशेष देयकों के भुगतान में हो रहे विलंब और अन्य विभागीय समस्याओं को प्रमुखता से रखा। पदाधिकारियों ने अधिकारियों से निवेदन किया कि होली के पावन अवसर से पूर्व इन समस्याओं का सकारात्मक निस्तारण किया जाए ताकि शिक्षक साथी हर्षोल्लास के साथ पर्व मना सकें। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पटेलए जिला महामंत्री आशीष कुमार व जिला कोषाध्यक्ष अनुपम श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर रोशनलालए तेज सिंहए अवधेश साहूए नितेश देवए संदीप यादवए अजय मिश्रए राजकरनए प्रभात उमराव और विद्याचरन आदि शामिल रहे।
