CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)।  लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन के सामने स्थित कर्पूरी चौराहे में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर सामाजिक न्याय जन जागरण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद शिव प्रसाद सविता एवं समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वही नहर कॉलोनी से शोभायात्रा भी निकाली गई जिसमें सविता समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर शोभायात्रा को सफल बनाया।वही कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा की बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर ने समाज को गौरवान्वित किया और यही कारण है कि उनके बताए गए रास्ते पर चलने के लिए आज सविता समाज दृढ़ संकल्पित है। इस अवसर पर अमरनाथ सविता, हरीश सविता, शंकर लाल सविता, रजोल सेन, दीपक सविता, दीपू सविता, रामकिशोर, बृजेश सेन, मनोज प्रधान, रामबाबू,कैलाश, पवन सविता, मनोज, शशि सेन, विजय, धर्मराज, कामता, डॉ वीरेंद्र, अरविंद, अनिल, दिनेश, संतोष, अजय पाल, अशोक फौजी, छोटकू, संजय सविता, संतराम, संजय, सूरज, कृष्णा सहित तमाम लोग मौजूद रहे। वही कार्यक्रम का सफल संचालन रजोल सविता ने किया तो वहीं अनिल सविता के नेतृत्व में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर शंकर सविता,अजय पाल सविता,अखिलेश सविता, संतोष सविता, कमल सविता, प्रमोद सेन सहित अन्य लोगों ने भंडारे में अपने हाथों से अनिल सविता व पवन साथ के साथ लोगों को प्रसाद वितरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now