व्यक्तित्व अलंकरण समारोह में भाग लेतीं जिले की विभूतियां।
– महत्वपूर्ण पदों में मंचासीन लोगों ने फतेहपुर के विकास हेतु लिया संकल्प
– हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया पुरस्कृत
CITY NEWS FATEHPUR 
फतेहपुर(CNF)। फतेहपुर फोरम के तत्वाधान में जनपद के गौरवशाली व्यक्तित्व अलंकरण समारोह का आयोजन उत्तर वाहिनी गंगा तट भिटौरा में आयोजित किया गया। फोरम के संरक्षक स्वामी विवेकानंद ने अलंकरण समारोह का शुभारंभ करते हुए कहा कि अलंकरण समारोह का यह 18 वां वर्ष है। इस दौरान जनपद के विकास के लिए फोरम ने विभिन्न तरह के विकासात्मक कार्य किए हैं। आज भी इस बैठक में फतेहपुर विकास के लिए जल संरक्षण, कृषि विकास, युवा कौशल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य विभिन्न तरह की विकासात्मक गतिविधियों संचालन हेतु उपस्थित जिले की विभूति संकल्प लेंगे और इन्हीं संकल्पना को पूरा करने हेतु वर्ष भर कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।
फतेहपुर फोरम के सचिव शैलेंद्र सिंह परिहार जिलाधिकारी शाहदरा नई दिल्ली ने कहा कि जिले को पर्यटन के रूप में विकसित करना हमारी पहली प्राथमिकता है क्योंकि फतेहपुर का ऐतिहासिक, धार्मिक तथा स्वतंत्रता संग्राम के समय के इतिहास का अपना एक अलग महत्व है। इसी क्रम में संजय तिवारी ने फतेहपुर में कृषि विकास के लिए अपना योगदान देने की बात कही। विभिन्न तरह के किसानों की मदद के लिए भी उन्होंने वह संकल्पित हुए। साथ ही उन्होंने बीटेक एमटेक के बेरोजगार विद्यार्थियों के प्लेसमेंट के लिए काउंसलिंग की भी बात कहीं। इसरो वैज्ञानिक सुमित कुमार ने बताया कि गगनयान चंद्रयान एवं मंगलयान अभियानों का हिस्सा हैं और फतेहपुर में होमगार्ड में नक्षत्र गृह बनाने के लिए दूरबीन आदि की व्यवस्था करने की बात करें। कार्यक्रम में उपस्थित पीयूष कुमार उमराव आईएफएस सचिव औद्योगिक विकास उत्तर प्रदेश में कहा कि कृषि आधारित उद्योगों की संभावना फतेहपुर में ज्यादा है इसके लिए औद्योगिक क्षेत्र में यदि कोई उद्योग लगाना चाहे तो मैं उसकी पूरी मदद करूंगा। कार्यक्रम में उपस्थित हुसैनगंज विधानसभा की विधायक ऊषा मौर्य ने कहा कि वह स्वामी जी के संकल्प जल संरक्षण को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देंगी। कार्यक्रम में जयंत कुमार इनकम टैक्स अधिकारी ने हाईस्कूल व इंटर के टॉपर विद्यार्थियों को 10000 रुपए की चेक देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित कर्नल विभव मान सिंह ने इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल को कोचिंग भ्रमण पर ले जाने की बात कही। जहां पर कौशल विकास का एक अद्भुत वाटर वेल्डिंग का काम दिखाया जाएगा। उसके बाद यहां से बच्चों को ट्रेनिंग हेतु भेजा जाएगा। कार्यक्रम का संचालन राजीव तिवारी इंजीनियर संसद भवन ने किया। अलंकरण समारोह में फोरम के अध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव, राजकुमार मौर्य चेयरमैन नगर पालिका परिषद फतेहपुर, आबिद हुसैन चेयरमैन जहानाबाद, अखिलेश कुमार, गृहमंत्रालय, आशुतोष सिंह भारतीय सेना, अखिलेश अवस्थी नेवी ऑफिसर, प्रवीण पांडेय बुंदेलखंड राष्ट्र समिति, हंसराज सोनी, अरुण दुबे गाजियाबाद, विद्या भूषण तिवारी, सुधाकर अवस्थी, प्रवीण त्रिवेदी, राजेंद्र साहू, अध्यक्ष नेहरू युवा संगठन, डॉ राजेश त्रिवेदी, उत्कर्ष नर्सिंग होम कानपुर, एके सिंह आदि उपस्थित रहे।
इनसेट-
चेयरमैन ने विभूतियों को किया सम्मानित
फतेहपुर। जनपद का गौरव देश विदेश में बढ़ा रहे विभूतियों को जहानाबाद नगर पंचायत के चेयरमैन आबिद हसन ने अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कहा कि उनके द्वारा नगर में चौराहों में वाईफाई सुरक्षा वाले सीसीटीवी कैमरे, पीने के पानी के लिए आरओ युक्त फ्रीजर एव पुराणिक महत्व वाले मन्दिरो के जीर्णाेद्धार का कार्य कराया गया एवं सड़कों का निर्माण कर जहानाबाद कस्बे को विकास के पथ पर आगे करने का कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर सभासद उसमान, शेखर, नदीम आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now