बैठक को संबोधित करतीं महिला जिलाध्यक्ष।
– पूर्व सैनिक संगठन महिला इकाई की बैठक में महिला अपराध पर जताई चिंता
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति महिला संगठन की मासिक बैठक संपन्न हुई। अध्यक्ष जागृति तिवारी ने आगामी आने वाले होली के त्योहार की शुभकामनाएं दीं। कहा कि संगठन की महिलाएं कम से कम एक घर, जो अत्यधिक गरीब हो उनके घर रंग, अबीर, गुझिया, चिप्स, पापड़ आदि सामान अवश्य भेजें। जिससे होली की समरसता का भाव दिख सके। इसके साथ ही होली के हुड़दंग में लोगों को नशा न करने की नसीहत दें।
उन्होंने कहा कि जिले में एक बार पुनः महिलाओं के साथ अपराध बढ़ रहा है, चाहे वह कोचिंग सेंटर में जाने वाली लड़कियां हों या विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राएं। उन्होंने कहा कि गांव में छोटी-छोटी बातों में झगड़े होते हैं और महिलाओं के साथ ही उनके पुरुष वर्ग के लोग भी महिलाओं के साथ मारपीट करते हैं बल्कि समाज में बेइज्जत करने के उद्देश्य से उनको निर्वस्त्र करने का भी प्रयास करते हैं। जब यह सूचना लेकर पीड़ित महिला पुलिस प्रशासन के पास जाती है तो उचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत न करके जब महिला संगठन न्याय की बात करने लगती है तब अपने बचाव के लिए अपराधियों का शांति भंग की संभावना में निरुद्ध कर देते हैं, और इस प्रकार पीड़िता को न्याय नहीं मिलता ऐसे बहुत से मामले महिला संगठन में आते हैं कुछ को महिला संगठन न्याय दिला पाता है परंतु बहुत से कैसे बिना न्याय पाए हुए ही दम तोड़ देते हैं। कुछ मामलों में तो पीड़ित महिला आत्महत्या तक कर लेती है तब पुलिस प्रशासन की नींद खुलती है। महिला संगठन इसकी घोर भत्र्सना करती है। इस संदर्भ में अतिशीघ्र महिला संगठन पुलिस अधीक्षक से मिलकर महिलाओं की चिंताओं से अवगत कराकर न्याय दिलाने का कार्य करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now