नहर कालोनी के निरीक्षण भवन में बैठक करते भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारी।
– थानों की पुलिस ने रवैया न बदला तो होगी बड़ी पंचायत
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मासिक बैठक नहर कालोनी के निरीक्षण भवन में आयोजित हुई। जिसमें गांव-गांव पंचायत करने की रूपरेखा तय की गई। साथ ही तहसीलों में होने वाली मासिक बैठक को बड़े रूप में करने की भी बात कही गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम ने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा गांव में स्मार्ट मीटर न लगाया जाए। थानों में किसानों की समस्या नहीं सुनीं जा रही है। अगर पुलिस ने अपना रवैया न बदला तो बड़ी पंचायत की जाएगी। सदर अस्पताल सहित जिले के सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में डाक्टरों की उपस्थिति अनिवार्य की जाए। सभी जांचो की व्यवस्था करवाई जाए। दवा की उपलब्धता की जाए। किसान दिवस, तहसील दिवस, थाना दिवस में आने वाले किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता दी जाए। अन्ना जानवरों की रोकथाम की जाए। यदि इन समस्याओं का प्रशासन ने समाधान नहीं किया तो संबंधित विभागों में पंचायत की जाएगी। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह चैहान, जिला प्रभारी व जिला महासचिव प्रीतम सिंह चंदेल, अंकित सिंह चैहान, महेन्द्र सिंह भदौरिया, दीपक गुप्ता, बबलू सिंह, अजय प्रजापति, छोटे सिंह, आशू सिंह, डा. लल्लन भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now