CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। थाना धाता पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी का एक मोबाइल भी बरामद किया गया।
एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में थाना धाता पुलिस ने चोरी के अभियोग में वांछित आरोपी को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान धर्मराज पटेल पुत्र संतोष पटेल निवासी ग्राम घटिइयापर बमरौली थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से चोरी का एक मोबाइल बरामद किया गया। अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सावन कुमार पटेल, हेड कांस्टेबल नीरज कुमार सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now