चौपाल को संबोधित करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी।
– कांग्रेस की मनरेगा स्कीम गरीब मजदूरों के लिए वरदान: आरिफ
– त्रिलोचनपुर गांव में कांग्रेस ने लगाई मनरेगा बचाओ संग्राम चैपाल
सिटी न्यूज़ फतेहपुर
फतेहपुर(CNF)। खागा विधानसभा के त्रिलोचनपुर गांव में कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम चैपाल का आयोजन किया। जिसमें जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने भाजपा सरकार नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि देश में जब कोरोना जैसी विभीषिका अपना तांडव दिखा रही थी उस समय यही मनरेगा स्कीम उनके मुंह का निवाला बन कर खड़ी हुई। जिसे अब भाजपा सरकार जनता को भ्रमित करके खत्म करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि आज देश में बेरोजगारी, मंहगाई एक अहम समस्या है परंतु सरकार इससे अनविज्ञ केवल जोड़तोड़ की राजनीति में व्यस्त है।
चौपाल में मौजूद शहर अध्यक्ष मो0 आरिफ गुड्डा ने कहा कि कांग्रेस की शुरू की गई मनरेगा स्कीम गरीब मजदूरों के लिए एक वरदान स्वरूप है एवं उसके साथ गांवों का मनचाहा विकास भी संभव है परंतु अब सरकार इसके नाम बदलते के साथ ही काम की गारंटी भी समाप्त कर रही है। ये गांवों के गरीब तबके के साथ बड़ी नाइंसाफी है परंतु कांग्रेस इसे संभव नहीं होने देगी। चौपाल में पार्टी प्रवक्ता ई0 देवी प्रकाश दुबे ने भी भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मनरेगा योजना में किए जा रहे परिवर्तन पूर्ण रूप से ग्रामीण गरीब मजदूरों के विरुद्ध है जिसका हम पुरजोर विरोध करते हैं। सभा का संचालन करते हुए पं. रामनरेश महाराज ने भी मनरेगा को लेकर सरकार को जम कर कोसा। चैपाल में मुख्य रूप से पीसीसी अतुल पासवान, चौपाल के संयोजक सुधीश पांडेय, अरविंद सिंह, बीरेंद्र कुमार तिवारी, अकरम काले, हम्माद हुसैन, अखिलेश पाण्डेय, नफीस खान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now