CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। ललौली थाना क्षेत्र के ग्राम सिधांव के समीप सोमवार की देर रात सब्जी बेंचकर घर वापस आ रहे 55 वर्षीय अधेड़ को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गंगईपर गांव निवासी स्व0 बुद्धिलाल का पुत्र तेजराम सब्जी विक्रेता था। बताते हैं कि रात लगभग दस बजे मुत्तौर से सब्जी बेंचकर घर वापस आ रहा था। जैसे ही वह सिधांव के पास पहुंचा तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now