– दुर्घटना में एक घायल, दोस्त की बहन की शादी में आए थे तीनों
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खजुहा कस्बे में रविवार की मध्य रात तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक रोड किनारे ट्रांसफार्मर के पक्के चबूतरे से टकरा गई जिसके चलते बाइक सवार जहां दो युवकों की मौत हो गई वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार एटा जनपद के ग्राम बकालपुर निवासी अमित कुमार 22 वर्ष पुत्र गोपीचंद, शिवम कनौजिया 24 वर्ष पुत्र स्वर्गीय रामकिशन कनौजिया निवासी कस्बा अमौली थाना चांदपुर एवं पुनीत तिवारी 23 वर्ष पुत्र सुजीत तिवारी निवासी हरईया थाना पिहानी जनपद हरदोई एक ही बाइक पर सवार होकर कानपुर से बिंदकी कस्बा दोस्त की बहन की शादी में आए थे। वापस लौटते समय उनकी बाइक ट्रांसफार्मर के पक्के चबूतरे से टकरा गई। जिससे सभी गंभीर घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में एंबुलेंस ने भर्ती कराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक ने अमित कुमार व शिवम कनौजिया को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर घायल पुनीत तिवारी को प्राथमिक उपचार बाद हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया गया। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जाता है कि बाइक सवार तीनों लोग हैलट अस्पताल कानपुर में एक्स-रे टेक्निशियन का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। तीनों लोग कानपुर में साथ में ही प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अर्पित कुमार पुत्र बच्छराज निवासी जद्दूपुर बसंत खेड़ा की बहन की शादी में शामिल होने रविवार की रात को बिंदकी कस्बे के फरीदपुर मोड स्थित एक गेस्ट हाउस में आए थे। और शादी कार्यक्रम के बाद वापस बकेवर की ओर जा रहे थे। तभी खजुहा कस्बे में अनियंत्रित बाइक रोड किनारे ट्रांसफार्मर लगे एक पक्की चबूतरे से टकरा गई जिससे दुर्घटना हो गई। पुलिस ने मृतक दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now