CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। गाजीपुर थाना क्षेत्र के नरतौली मोड़ में रविवार की रात मोरंग लदे ट्रैक्टर व आटो की आमने-सामने भिड़ंत में एक की मौके पर ही हो गयी वहीं तीन गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद कुछ दूरी पर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। चालक मौके से भाग जाने में सफल रहा। मृतकों में एक की शिनाख्त हो गयी है। जबकि दूसरे की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के मल्हीपुर गांव निवासी बाबू का 19 वर्षीय पुत्र बीरेन्द्र शहर से चार सवारियां लेकर गाजीपुर की ओर आ रहा था। जैसे ही आटो नरतौली मोड़ के समीप लगभग 9ः30 बजे पहुंचा तभी सामने से बालू लादकर सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने आटो में टक्कर मार दिया। जिससे एक की घटना स्थल पर मौत हो गयी। वहीं बीरेन्द्र सुभाष निवासी मखदूमपुर गाजीपुर व एक अज्ञात व्यक्ति घायल हो गया। जिन्हे तत्काल सरकारी एम्बुलेंस द्वारा उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां इमरजेन्सी में तैनात चिकित्सक ने एक और मृत घोषित कर दिया। वहीं बीरेन्द्र व सुभाष का इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद जानकारी मिलने पर मृतक के परिजनों ने शिनाख्त कुलदीप पुत्र महेश 26 निवासी गाजीपुर कस्बा चैराहा के रूप में हुयी है। वहीं पुलिस अज्ञात शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now