CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जहानबाद कस्बे में 32 वर्षीय मजदूर की ठंड लगने से मौत हो गयी। परिजन सीएचसी इलाज हेतु ले गये।चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार कस्बा जहानाबाद के मोहल्ला मलिकपुर निवासी उमेश कुमार पुत्र गुलाब कोरी कस्बे के मोहल्ला लालूगंज में स्थित हसन मार्केट में जिबरील निवासी मलिकपुर के गल्ला गोदाम में मजदूरी (पल्लेदारी) का काम करता था। उमेश कुमार की पत्नी नीलम दो माह पूर्व अपने मायके चली गई थी। एक 7 वर्षीय पुत्र उद्यान अपने बाबा गुलाब के पास रह रहा है। बताया जाता है कि उमेश कभी घर आ जाता था तो कभी गल्ला गोदाम में ही रात में रुक जाता था। बुधवार की रात उमेश कुमार हसन मार्केट में स्थित गल्ला गोदाम के बाहर ही सो गया। गुरुवार को सुबह नौ बजे जब गल्ला गोदाम खोलने के लिए जिबरील पहुंचे तो देखा कि उमेश कुमार अचेतावस्था मे बाहर पड़ा हुआ है तो उसने इसकी सूचना परिजनों को दी। तो उमेश के पिता गुलाब एवं जिबरील उसे लेकर सीएचसी गये। जहाँ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी मनीष कुमार सिंह कहना है परिजनों के अनुसार उमेश कुमार की ठंड से मौत हुई है। पिता गुलाब की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now