– बैठक कर समस्याओं पर हुई चर्चा
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश की संबद्ध इकाई मवई व्यापार मण्डल के अध्यक्ष सोनू अग्रहरि की अध्यक्षता में कस्बा मवई में बैठक आयोजित की गई। बैठक में समस्याओं पर चर्चा करते हुए निराकरण हेतु प्रयास करने पर निर्णय लिया गया।
अध्यक्ष सोनू अग्रहरि ने कहा कि कस्बा मवई में सबसे महत्वपूर्ण समस्या व्यापारियों की रक्षा सुरक्षा हेतु स्ट्रीट लाइटों का न होना, तीव्र गति के वाहनों की रोकथाम हेतु स्पीड ब्रेकर का न होना, साथ ही कस्बे के विकास में अन्य अनेक सुविधाओं के आवंटन न होने की दशा कस्बे के विकास को दयनीय बना देती है। मवई व्यापार मण्डल समस्त सुविधाओं के आवंटन हेतु अति शीघ्र जिलाधिकारी को मांग पत्र देकर समस्याओं के निस्तारण की मांग करेगा। महामंत्री शत्रुघ्न साहू ने कहा कि संगठन विस्तार के क्रम में सभी ग्रामों व उपग्रामों में संगठन की इकाई का गठन किया जाएगा। साथ ही शीघ्र सदस्यता अभियान चलाकर सम्मानित व्यापारियों को संगठन से जोड़ा जाएगा। बैठक में मवई व्यापार मण्डल के अध्यक्ष सोनू अग्रहरि, महामंत्री शत्रुघ्न साहू, कोषाध्यक्ष पप्पू अग्रहरि, प्रवक्ता रवि अग्निहोत्री, मीडिया प्रभारी रोहित अग्निहोत्री, उपाध्यक्ष राजेश चैरसिया, संगठन मंत्री पिंटू अग्रहरि, योगेश सोनी, भरत लाल साहू, धर्मेन्द्र पाल, सुमित कुमार उपस्थित रहे।
