– मृतक के परिजनों ने सदर अस्पताल में काटा हंगामा, पहुंची पुलिस
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर चुंगी चैकी के समीप गुरूवार की दोपहर होली के पर्व में डीजे की तार लगाते समय करंट की चपेट में आ जाने से 15 वर्षीय किशोर की हालत बिगड़ गयी। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन किशोर के शव को लेकर घर चले गये और कुछ देर बाद आधा सैकडा से अधिक लोग सदर अस्पताल पहुंच हंगामा शुरू कर दिया। वहीं सूचना पर कोतवाली प्रभारी सहित भारी पुलिस सदर अस्पताल पहुंच आक्रोशित लोगो को शान्त कराया। बाद में शव को लेकर अपने घर चले गये।
जानकारी के अनुसार आबूनर चुंगी चैकी निवासी कल्लू रैदास का पुत्र चन्दन उर्फ अभय होली के दूसरे दिन गुरूवार की दोपहर मोहल्ले में डीजे बजाने के लिए तार लगा रहा था। तभी वह करंट की चपेट में आ गया। जिस पर परिजन व मोहल्लेवासी उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे जहां इमरजेन्सी में तैनात चिकित्सक ने चेक करने के बाद किशोर को मृत घोषित कर दिया। जिस पर परिजन शव लेकर घर चले गये। लगभग आधे घन्टे बाद आधा सैकडा से अधिक लोग दोबारा किशोर के शव लेकर अस्पताल पहुंचे और चिकित्सक व वहां के स्टाफ से अभद्रता करते हुये गाली गलौज करते हुये आरोप लगाया कि चिकित्सक द्वारा सही से किशोर को नहीं देखा जिसके चलते उसकी मौत हो गयी। उधर घटना की जानकारी मिलने पर भारी पुलिस बल सदर अस्पताल पहुंचा। आक्रोशित परिजन व मोहल्लेवासियों को समझा बुझाकर वापस कर दिया। हालांकि घर वाले शव लेकर चले गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now