CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। सदर कोतवाली व जहानाबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करके दो अभियुक्तों को तमंचा-कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया।
गुरूवार को सदर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त परवेज पुत्र यासीन निवासी मोहल्ला शान्तीनगर ज्वालागंज को ननकू मैदान मोहल्ला पीरनपुर से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0स0 02/2026 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय, मुराइनटोला चैकी प्रभारी निरीक्षक रीतेश कुमार राय, हेड कांस्टेबल सिपाही यादव व कांस्टेबल श्यामवीर सिंह शामिल रहे। इसी तरह जहानाबाद थाना पुलिस ने शातिर अभियुक्त राशिद पुत्र अतीक निवासी मोहल्ला रजौड़ा कस्बा व थाना जहानाबाद को एक तमंचा 315 बोर के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 01/2026 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय रवाना कर दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, उपनिरीक्षक नारद कुमार भारती, विकास कन्नौजिया, कांस्टेबल कृष्णचन्द्र शिवहरे, आशीष तोमर शामिल रहे।
