CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। सदर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया।
सदर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शातिर अभियुक्त मोहम्मद आरिफ पुत्र स्व0 आले खान निवासी न्यू कालोनी ज्वालागंज को एक तमंचा व दो जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 11/2026 अन्तर्गत धारा 3/25 आम्र्स एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय, उपनिरीक्षक भारत सिंह, अनीश कुमार शुक्ल, राजेन्द्र प्रसाद यादव, अनीश यादव, विजय वीर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now