– घटना में बालक समेत चार लोग घायल
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गनपतपुर में रविवार की शाम तेरहवीं संस्कार में खाना खा रहे लोगों के ऊपर अनियंत्रित होकर चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं सात वर्षीय बालक समेत चार लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जिसमें बालक की हालत गंभीर देखते हुए कानपुर के लिए रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार गनपतपुर गांव निवासी दिवंगत उमेश के तेरहवीं संस्कार में गांव के ही ननका सिंह का पुत्र विष्णु उर्फ मिठाईलाल, अनमोल पुत्र दिनेश, मोहित पुत्र दिनेश गौतम 13 वर्ष निवासी मोहद्दीपुर, राजू पुत्र शिवशंकर 35 वर्ष, सोनू पुत्र चन्द्रसेन 25 वर्ष शाम लगभग सात बजे खाना खा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार चार पहिया अनियंत्रित होकर पंडाल में घुस गई। जिससे सभी लोग वाहन की चपेट में आ गए। मौके पर ही विष्णु उर्फ मिठाईलाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बालक अनमोल सहित चार लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां अनमोल की हालत चिंताजनक देखते हुए कानपुर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now