CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं नगरीय निकाय रविन्द्र सिंह ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना (संशोधन) के क्रम में मतदाता सूची पुनरीक्षण को संशोधित करते हुए जनपद में त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली का आयोग द्वारा संशोधित समय सारिणी घोषित कर दी गई है।
दावे व आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त हस्तलिखित पाण्डुलिपियाँ तैयार करना, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा करना एवं सम्भावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन/निस्तारण की कार्यवाही करने की अवधि 07 जनवरी से 20 फरवरी तक, दावे और आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त पूरक सूचियों की कम्प्यूटरीकरण की तैयारी व उन्हे मूल सूची में यथा स्थान समाहित करने एवं यथावश्यक मतदान केन्द्रों/स्थलों के निर्धारण की कार्यवाही 21 फरवरी से 16 मार्च तक, मतदाता सूचियों की कम्प्यूटरीकरण के उपरान्त मतदान केन्द्रों व स्थलों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डाे की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, वीएन आवंटन, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग, फोटो प्रतियाँ कराने आदि 17 मार्च से 27 मार्च, निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अन्तिम प्रकाशन 28 मार्च तक है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा अपने क्षेत्राधिकार के अन्तर्गत त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के संशोधित पुनरीक्षण कार्यक्रम का सार्वजनिक जानकारी हेतु समस्त सम्बन्धित कार्यालयों के सूचना पट्ट पर भी यह कार्यक्रम प्रदर्शित किया जायेगा। निर्वाचक नामावली के वृहद् पुनरीक्षण के दौरान पडने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेंगे। निर्धारित समय-सरिणी के अनुसार निर्वाचक नामावली के वृहद् पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now