CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। असोथर थाना क्षेत्र के ग्राम समदपुर मजरे सांतो धरमपुर में होली के पर्व पर घर के बाहर गाली गलौज कर रहे उडदंगियों को मना किया तो आधा दर्जन से अधिक लोगो ने घर के अन्दर घुसकर महिलाओं को लाठी डंडा व लात घूसों से बुरी तरह पीट दिया। जिससे पांच महिलाए घायल हो गयी। तीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार थाने के समदपुर मजरे सांतो धरमपुर गांव निवासी संतोष की 25 वर्षीय पत्नी वंदना देवी, रामकिशुन की पत्नी गायत्री देवी 30 वर्ष, रामखेलावन की 19 वर्षीय पत्नी माया देवी, रामबाबू की पुत्री काजल व रामखेलावन की पत्नी पुहाया को गांव के ही बीरेन्द्र पुत्र रामशरन, प्रेम, राजकुमार पुत्रगण छोटे, सुमित अमित पुत्रगण बीरेन्द्र शिवपूजन पुत्र कपूर ने घर में घुसकर महिलाए व युवतियों को लाठी डंडा व लात घूसों से बुरी तरह पीटा जिससे महिलाएं व युवतियां घायल हो गयी। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान घायल गायत्री ने अरोप लगाते हुए बताया कि बीरेन्द्र व उनके साथी के सामने शराब कर गाली गलौज कर रहे थे। मना करने पर प्रेम राजकुमार सुमित अमित व शिवपूजन घर के अन्दर घुसकर सभी को लाठी डंडा व लातघूसों से पीट दिया। जिससे वन्दना गायत्री काजल व पुहाया घायल हो गयी। उसने बताया कि जब वह थाने पहुंची तो पुलिस ने शिकायती पत्र तो ले लिया लेकिन कोई कार्यवाही नही की।
