CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अंतर्गत बीते 24 घंटों के अंतराल में दो युवतियों समेत चार लोगों ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
जानकारी के अनुसार बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के टिकरी मनौटी गांव निवासी लवकुश की 19 वर्षीय पत्नी जूली देवी ने रविवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसी प्रकार बकेवर थाना क्षेत्र के जगजीतपुर पाही गांव निवासी मलखान सिंह की 21 वर्षीय पुत्री राधा देवी शनिवार की शाम खेत गई थी और वहीं जंगल में पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता के अनुसार पुत्री सभी को खाना-पीना खिलाकर बहाने से खेत गई थी। इसी तरह असोथर थाना क्षेत्र के सातो जोगा गांव निवासी स्व0 रघुनाथ का 50 वर्षीय पुत्र दशरथ सिंह घर से खेत जाने के लिए और जंगल में पेड़ पर रस्सी का फंदा डाल फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं थरियांव थाना क्षेत्र के चकबरारी बिलन्दा गांव निवासी सरवन लोधी के 30 वर्षीय पुत्र ठाकुरदीन लोधी रविवार की सुबह घर पर उस वक्त फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जब घर के सभी लोग अपने-अपने कामो में व्यस्त थे तभी परिजनों की नजर कमरे में गई तो ठाकुरदीन का शव फंदे पर लटका देख कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now