सीएम से संवाद कार्यक्रम में भाग लेते नगर पालिका अध्यक्ष व ईओ।
– सीएम ने निकायों के अध्यक्षों व सदस्यों से किया संवाद
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकसित उत्तर प्रदेश 2024 समृद्धि का शताब्दी पर्व महाभियान को लेकर नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों के अध्यक्षों व सदस्यों के साथ संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पालिका परिषद के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन कराया गया।
मुख्यमंत्री के संवाद व संबोधन कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य, अधिशाषी अधिकारी रविन्द्र कुमार के अलावा सभासद, स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के जिला कार्यक्रम प्रबंधक संजय सिंह, राकेश गौड़, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक केआर चन्द्राकर के अलावा स्टाफ उपस्थित रहा। मुख्यमंत्री ने सभी निकायों के अध्यक्ष व सभासदों को संबोधित करते हुए कहा कि समस्त नगरीय निकाय अपनी आय को बढ़ाने का प्रयास करें। विकसित भारत 2047 के अंतर्गत विकसित उत्तर प्रदेश 2024 समृद्धि पर्व महाभियान में सहयोग करते हुए प्रदेश को छह टिलियन की अर्थव्यवस्था बनाए जाने हेतु योगदान दें। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश का विजन डाक्यूमेंट तैयार किए जाने के लिए सभी अध्यक्ष व सभासदों से पोर्टल पर अधिक से अधिक सुझाव देने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now