जिला अस्पताल में रक्तदान करते समिति के सदस्य।
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। नए वर्ष की पूर्व संध्या पर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी के तीन सदस्यों ने रक्तदान किया। जिला चिकित्सालय रक्तकेंद्र में लगातार बी पॉजिटिव रक्त की कमी के चलते सर्व फॉर ह्यूमैनिटी के तीन सदस्यों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालो में अभिषेक पटेल, आशीष शर्मा, पवन पटेल ने जिला चिकित्सालय रक्तकेंद्र में पहुंच कर जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान किया। इस मौके पर संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन से गुरमीत सिंह, यश जिला चिकित्सालय रक्तकेंद्र से मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अभिषेक सिंह, टेक्निकल सुपर वाइजर अशोक शुक्ला, परामर्शदाता दीपाली वर्मा, टेक्नोलॉजिस्ट दिव्या वर्मा, सन्तोष राजपूत डाटा एंट्री ऑपरेटर कौशल श्रीवास्तव, शशि प्रकाश उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now