विकास कार्यों की बैठक लेते डीएम रविन्द्र सिंह।
– केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं से पात्रों को करें लाभान्वित
– विकास कार्यों व पचास लाख के निर्माण कार्यों की डीएम ने ली समीक्षा बैठक
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। विकास कार्यों के साथ ही पचास लाख रूपए की लागत से निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने शासन की विकासपरक, लाभार्थीपरक, जनकल्याणकारी योजनाओं, निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि निर्माणाधीन परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण ढंग से, चरणबद्ध तरीके से ससमय पूरा कराए। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित लाभार्थीपरक लोक कल्याणकारी योजनाओं के जो आवेदन प्राप्त होते है, शासन द्वारा निर्धारित समय के अंतर्गत निस्तारण कराया जाये ताकि पात्रों को ससमय लाभ मिल सके। सीएम डैश बोर्ड की जो रिपोर्ट फीड किया जाना है ससमय फीड कराया जाये। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण, अल्पसंख्यक विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अधिकारी छात्रवृत्ति से संबंधित आवेदनों का निस्तारण ससमय कराएं। उन्होंने कहा कि जिन विभागों की रैंकिंग खराब है इसके लिए कार्य योजना बनाकर कार्य करें। अधिशाषी अभियंता जल निगम ग्रामीण को निर्देशित किया कि कार्य योजना बनाकर निर्माणाधीन हर जल योजना के कार्य में तेजी लाए, जिससे जनपद की रैंकिंग सही रहे। उन्होंने कहा कि जिन विभागों की परियोजनाओं में निर्माण कार्य चल रहे है उसका विभागीय अधिकारी व कार्यदायी संस्था समय-समय पर निरीक्षण करते रहे। संबंधित कार्यदाई संस्थाओं को निर्देशित किया कि निर्माणाधीन परियोजनाओं के डीपीआर रिपोर्ट संबंधित विभाग को अवश्य उपलब्ध करा दे। उन्होंने कहा कि जन सूचना से संबंधित आवेदनों का निस्तारण तय समयसीमा के अन्दर कराना सुनिश्चित करे साथ ही लंबित प्रकरणों का निस्तारण जल्द से जल्द करा ले ताकि कोई भी प्रकरण डिफॉल्टर की श्रेणी में न आने पाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी, अधिशाषी अभियंता जल निगम ग्रामीण, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सहित अन्य अधिकारी व कार्यदाई संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now