– पीड़ित ने डीएम व एसडीएम से लगाई गुहार
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। निशानदेही के बाद भी राजस्व टीम द्वारा जमीन को कब्जा मुक्त न कराए जाने का आरोप लगाते हुए एक पीड़ित ने जिलाधिकारी व उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर जमीन को कब्जा मुक्त कराने की गुहार लगाई है।
रतनतारा पोस्ट सैबसी निवासी अम्बरीश सिंह ने डीएम व एसडीएम को एक शिकायती पत्र सौंपकर बताया कि उसके ग्राम में नवीन परती गाटा संख्या 930 पर राजस्व टीम नायब तहसीलदार गाजीपुर व क्षेत्रीय कानूनगो रामकृपाल वर्मा द्वारा सात नवंबर को निशानदेही करवाई गई लेकिन अभी तक कब्जा मुक्त नहीं करवाया गया। संपूर्ण टीम भ्रष्टाचार में संलिप्त है। जिससे कब्जा करने वाले पुष्पकल, गोविन्द, राजाबाबू, छोटे, लालबाबू आदि दबंगों के हौसले बुलंद है। पीड़ित ने डीएम व एसडीएम से तत्काल जमीन को कब्जा मुक्त करवाए जाने की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now