CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। कार्य की गुणवत्ता को बनाये रखने के लिए ग्राम में चैपाल आयोजित कर कृषको से फीडबैंक प्राप्त किये जाने हेतु निर्देश दिया गया है। जिससे चकबन्दी योजना को पारदर्शितापूर्वक पूर्ण किया जा सके। ग्राम चैपाल के आयोजन से न केवल खातेदारों की समस्याओं का निराकरण होने बल्कि विवादों का निस्तारण हो सकेगा जिससे कृषकों को अनावश्यक मुकदमेबाजी से राहत मिलेगी। चकबन्दी वोजना के प्रति उनका विश्वास बढेगा, परिणामस्वरूप चकबन्दी प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण किया जा सकेगा। जनपद के उप संचालक चकबन्दी, बंदोबस्त अधिकारी चकबन्दी व चकबन्दी अधिकारी द्वारा 23 फरवरी से 28 फरवरी के मध्य अलग-अलग ग्रामों में पृथक पृथक अनिवार्य रूप से प्रचार-प्रसार के माध्यम से ग्राम चैपाल के आयोजन किया जाना है। निर्देशों के अनुपालन में जनपद में चकबन्दी प्रक्रियाधीन ग्रामों में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) व उप संचालक चकबन्दी की अध्यक्षता एवं बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी, चकबन्दी अधिकारी सदर, खागा प्रथम व खागा द्वितीय की उपस्थिति में रोस्टर के अनुसार ग्राम चैपाल हेतु
तिथि व स्थान नियत किया गया। जिसमें 25 फरवरी को तहसील खागा के ग्राम पंचायत शाहपुर तेल्हाई में उप संचालक चकबंदी सुनील कुमार की उपस्थिति में अपराह्न 03 बजे 04 बजे तक, 27 फरवरी को तहसील खागा के ग्राम पंचायत टेसाही खुर्द में मध्यान्ह 12 बजे एवं शाहजहांपुर सेलरहा में अपराह्न 02 बजे से बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी प्रदीप कुमार रमन की उपस्थिति, 25 व 27 फरवरी को तहसील सदर के ग्राम पंचायत सरकंडी एवं ललौली में चकबंदी अधिकारी सदर राजीव दत्त शर्मा की उपस्थिति में पूर्वाह्न 11 बजे से, 24 फरवरी को तहसील खागा के ग्राम पंचायत कूरा में अपराह्न 02 बजे से एवं 27 फरवरी को ग्राम पंचायत कासिमपुर में पूर्वाह्न 11 बजे से चकबंदी अधिकारी खागा अजय कुमार पोरवाल की उपस्थिति, 23 फरवरी को तहसील खागा के ग्राम पंचायत देवारा पूर्वाह्न 11 बजे से एवं 28 फरवरी को ग्राम पंचायत शाहजहांपुर सेलरहा में पूर्वाह्न 11 बजे से विनोद कुमार जैसल चकबंदी अधिकारी की उपस्थिति में किया जाएगा। समस्त ग्राम चैपाल ग्राम पंचायत के पंचायत भवन में की जाएगी। यह जानकारी डिप्टी कलेक्टर/बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी प्रदीप कुमार रमन ने दी।
